होटल के कमरे में मिली महिला की लाश, नहीं मिला कोई सबूत, पुलिस ने की पहचान
हल्द्वानी। रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित एक होटल के कमरे से एक महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान अल्मोड़ा निवासी के रूप में हुई है। मृतक हल्द्वानी में किराए में रहती थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।
कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और होटल का दरवाजा तोड़ शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान अल्मोड़ा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आज दोपहर डायल 112 पर सूचना मिली थी कि रोडवेज के पास होटल के कमरे में रुकी महिला के कमरे से सुबह से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।
सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ अंदर पहुंची तो महिला का शव बिस्तर में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पूछताछ में होटल मालिक ने बताया कि महिला मंगलवार शाम को होटल के कमरे में पहुंची थी। सुबह जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
महिला की शिनाख्त 54 वर्षीय अल्मोड़ा निवासी के रूप में की गई है। जांच के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि मृतका हल्द्वानी में किराये के मकान पर अकेली रहती थी। पूर्व में भी वह होटल में रुकी थी। मंगलवार को वह होटल में रुकी थी।
एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली थी कि होटल के कमरे में एक महिला रुकी थी। कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंची तो महिला का शव बेड में पड़ा हुआ था। महिला की शिनाख्त हो चुकी है। मृतका के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। कमरे में टीम को ऐसी कोई भी वस्तु नहीं मिली है जो संदिग्ध प्रतीत हो। मौत के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।

