महिलाओं को आगे आकर अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानना होगा : श्वेता माहरा
नगरपालिका सभागार में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कलाकार श्वेता माहरा ने किया संवाद

टनकपुर/चम्पावत। नगरपालिका सभागार में शनिवार को आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में उत्तराखंड की मशहूर कलाकार श्वेता माहरा ने शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया। ई-रिक्शा चलाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करने वाली गौरी देवी, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली दीपा देवी, पारंपरिक ऐपन कला को बढ़ावा देने वाली कनिका ठाकुर, समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली उर्मिला चंद तथा अधिवक्ता के रूप में महिलाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाली एडवोकेट ऋतु सिंह को मंच पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्वेता महारा ने उपस्थित लोगों से संवाद किया और उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे आकर अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानना होगा। समाज और परिवार का सहयोग महत्वपूर्ण है, लेकिन सबसे जरूरी है आत्मविश्वास। यदि महिलाएं ठान लें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर अलप महर ने किया। इस मौके पर नितिन मंगला, समीर सिंह, मनीष बिष्ट, मयंक पंत, सौरभ पांडे, भौमिक, नितिन, प्रियांशु, मीनाक्षी, प्रियंका, आरती, भावना, हिमांशी, कोमल , उर्मिला चंद दीपा देवी सरस्वती दीपा संगीता मनीषा सरस्वती पूजा अर्चना सहित बड़ी संख्या में आम जन मौजूद रहे।





