चंपावतनवीनतमराजनीति

संगठन को सशक्त करने के लिए जमीनी स्तर पर ठोस कार्य करें कार्यकर्ता : अजय कुमार

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत में हुई भाजपा की जिला स्तरीय बैठक

चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर पार्टी के संगठन महामंत्री अजय कुमार मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को सशक्त करने के लिए कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर ठोस कार्य करें। कहा कि पार्टी विचारधारा की समझ और नेतृत्व को निखारने के लिए प्रशिक्षण महत्वपूर्ण माध्यम है।

Ad Ad

जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता और महामंत्री मुकेश कलखुड़िया व पूरन मेहरा के संचालन में हुई जिला बैठक में मुख्य वक्ता अजय कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार किया जाता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और रीति-रिवाजों को आगे बढ़ाने का जरिया है। कहा कि व्यक्ति के निर्माण से संगठन और संगठन के निर्माण से राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने संगठन को सशक्त करने के साथ ही आगामी चुनावों के मद्देनजर धरातल में ईमानदारी से काम करने पर जोर दिया।


जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि सभी मंडल और मंडलों के बाद बूथ स्तर तक होने वाले प्रशिक्षणों से नए कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को भली प्रकार समझ सकेंगे। पार्टी 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जोरशोर से मनाएगी। 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी आगमन पर चम्पावत जिले से बड़ी संख्या में पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

बैठक में पार्टी के चम्पावत जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा, जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, बूथ लेवल अभिकर्ता व चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के सतीश चंद्र पांडेय व लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, महेंद्र ढेक, सीमा आर्या, ज्येष्ठ उप प्रमुख पंडित भुवन पांडेय, नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, विपिन कुमार, सभी मंडलों और मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad