जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

चम्पावत में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का स्थापना दिवस, वरिष्ठ कार्यकर्ता किए गए सम्मानित

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। पार्टी कार्यालय में भाजपा का स्थापना दिवस मिष्ठान वितरण कर धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को लाइव सुना। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ। वक्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों, रीति-नीतियों और पंच निष्ठाओं का पालन करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Ad


गुरुवार को कार्यक्रम जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। भाजपा कार्यालय में भाजपाईयों ने झंडारोहण कर नारेबाजी की। गोष्ठी में वरिष्ठ भाजपाई राजेन्द्र सिंह धौनी, जगदीश जोशी, श्याम नारायण पांडेय, हरीश पांडेय आदि वक्ताओं ने भाजपा के उस दौर का संस्मरण सुनाया, जब भाजपा संघर्षरत थी। चम्पावत में हुई पूर्व प्रधानमंत्री स्व.. अटल बिहारी वाजपेयी की सभा, जनता दल व जनसंघ के दौरान प्रचार का स्वरूप, दूरस्थ गांवों में पैदल प्रवास, सीमित कार्यकर्ता होने के बावजूद संगठन का कार्य आदि संस्मरणों को वरिष्ठजनों ने कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया।


जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने कहा कि भाजपा अन्य राजनैतिक संगठनों से भिन्न इसलिए है, क्योंकि भाजपा चुनाव के लिए नहीं बल्कि समाज की एकरूपता बनाए रखने के लिए वर्षभर कार्य करती है। समरसता के भाव का संदेश भाजपा देती है। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी के संघर्ष के परिणाम स्वरूप ही आज भाजपा वट-वृक्ष के रूप में स्थापित हुई है। पंचनिष्ठाओं का जिक्र करते हुए जिलाध्यक्ष माहरा ने संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने और संगठन हित में दूरदर्शिता के साथ कार्य करें।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजेन्द्र धौनी, जगदीश जोशी, श्याम पांडेय, अंबादत्त फुलारा, हरीश पांडेय, शंकर खाती, हरीश मिश्रा, दुर्गानन्दन खर्कवाल, गंगा खाती को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संचालन जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने किया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मुकेश महराना, गोविंद सामंत, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, जिला कोषाध्यक्ष सतीश खर्कवाल, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, जिला मंत्री जगदीश पनेरू, मंडल महामंत्री कृष्णानन्द जोशी, नंदन तड़ागी, कपिल खर्कवाल, हरीश अधिकारी, मंडल उपाध्यक्ष हरीश जोशी, मंडल मंत्री जगदीश कलौनी, मंडल मीडिया प्रभारी रमेश खाती, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी मनोज अमखोलिया, बूथ अध्यक्ष अजय चौधरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ललित देउपा, विकास गिरी, सूरज बोहरा, अंकित खर्कवाल, अमित सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad