उत्तराखण्डराजनीति

2022 के चुनाव को लेकर यशपाल आर्य ने दिया बड़ा बयान, जानें कहां से लड़ेंगे चुनाव

ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस पार्टी में घर वापसी करने के बाद धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने चुनाव क्षेत्र को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। उनके ​विधानसभा क्षेत्र को लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। यश्पाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य का पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में घर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। जिसे देखकर यशपाल आर्य और संजीव आर्य गदगद हो गए और उन्होंने अपने समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान यशपाल आर्य ने हल्द्वानी, सोमेश्वर, काशीपुर समेत कई जगहों से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम देते हुए कहा कि बाजपुर उनका कर्म क्षेत्र रहा है। वहां की देवतुल्य जनता ने उनको जितना प्यार दिया है, वह उसे कभी भी भुला नहीं सकते हैं। बाजपुर का बच्चा-बच्चा यशपाल आर्य के किए गए विकास कार्यों का गुणगान करता है। ऐसे में वह किसी भी कीमत पर उन्हें नहीं छोड़ सकते और अगला चुनाव बाजपुर विधानसभा से लड़ेंगे।

Ad