उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: अब एसटीएफ करेगी वीडीओ भर्ती की जांच, हो सकते हैं बड़े खुलासे

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

वीडीओ भर्ती 2016 में घपले की जांच विजिलेंस से ट्रांसफर होकर एसटीएफ के पास पहुंच गई है। अब एसटीएफ ने मामले में भी पड़ताल शुरू कर दी है। पिछले दिनों सीएम के निर्देश पर डीजीपी अशोक कुमार ने जांच एसटीएफ के हवाले किया था। जांच से संबंधित दस्तावेजों में से बहुत से दस्तावेज एसटीएफ को मिल चुके हैं। अब जल्द ही एसटीएफ बड़े खुलासे कर सकती है। परीक्षा में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की पुष्टि फोरेंसिक जांच में भी हुई थी। जनवरी 2020 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन इसमें कोई नामजद नहीं हो पाया था। हालांकि, जांच ट्रांसफर होने से कुछ दिन पहले ही विजिलेंस की ओर से किसी एक की जल्द गिरफ्तारी करने को कहा गया था।

Ad Ad