जनपद चम्पावतनवीनतमबनबसा

नेपाल में हुए सड़क हादसे में बनबसा के युवा व्यापारी की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

बनबसा। नेपाल में हुए एक सड़क हादसे में बनबसा के युवा व्यापारी की की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार नगर के प्रमुख व्यवसायी पूजा बर्तन भंडार के स्वामी विजय अग्रवाल के छोटे पुत्र 25 वर्षीय रोहित अग्रवाल अपनी दुकान की उधारी वसूलने के लिए नेपाल के जिला कंचनपुर में हुए थे। बताया जा रहा है रोहित की बाइक झलारी क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। गंभीर रूप से घायल रोहित को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को जैसे ही रोहित की मौत का समाचार मिला, उनमें कोहराम मच गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह समेत क्षेत्र तमाम व्यापारियों ने रोहित के निधन पर गहरा शोक जताया है। वहीं कुछ व्यापारियों ने रोहित के रोड एक्सीडेंट पर संदेह जाहिर किया है।

Ad