पिथौरागढ़ में युवा ग्राम प्रधान की खाई में गिरने हुई मौत, घंटों बाद मिली लाश
पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ की तेजम तहसील के रिगुनिया गांव के युवा ग्राम प्रधान रमेश थापा की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। प्रधान का थल में रामगंगा तट पर अंतिम सस्कार किया गया। जवान बेटे की असमय मौत हो जाने से माता-पिता समेत पूरे का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बताया, 35 वर्षीय ग्राम प्रधान रमेश थापा मंगलवार देर शाम को घर से एक किमी दूर पेयजल स्रोत में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान पांव फिसलने से रमेश गहरी खाई में गिर गए। खाई में गिरने से रमेश के पेट पर गंभीर चोटें आईं। घर लौटने में देरी होने पर ग्रामीण खोजबीन में गए। जहां प्रधान खाई में मृत अवस्था में मिले। मृतक प्रधान के वृद्ध पिता भवान सिंह, माता पुष्पा थापा, पत्नी भावना देवी, 12 वर्षीय पुत्री किरण और नौ वर्षीय पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया रमेश बहुत मिलनसार और मदतगार व्यक्ति थे। असमय मौत ने गांव सदमे में है।
ग्रामीणों ने बताया कि जैसे ही ग्राम प्रधान की मौत की खबर मिली, परिजन बेहोश हो गए। लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर सांत्वना दी। ग्राम प्रधान रमेश थापा का बुधवार को थल में रामगंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उनकी मौत से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक छाया हुआ है। ब्लॉक प्रमुख कविता महर, कनिष्ठ प्रमुख देवा धर्मशक्तू, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पृथ्वीराज और ग्राम प्रधान संगठन ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

