उधमसिंह नगरनवीनतमहादसा

दोपहिया वाहन जंगली जानवर से टकराया, युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज। जानकारी के मुताबिक सितारगंज क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी रवि कुमार (पुत्र स्व. श्रवण कुमार) सुबह करीब 5:30 बजे दोपहिया वाहन से वेलमैक्स कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। शक्ति फार्म बसगर रोड पर अचानक जंगली जानवर से टक्कर हो गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।