जनपद चम्पावत

चम्पावत में व्यापार मंडल की युवा कार्यकारिणी का गठन हुआ

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत नगर व्यापार मंडल ने युवा कार्यकारिणी का गठन किया है। गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी विक्की की अध्यक्षता एवं सचिव नवल जोशी के संचालन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान नगर व्यापार मंडल की युवा कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा हुई और पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। युवा कार्यकारिणी के लिए मयूख चौधरी को अध्यक्ष, विवेक बिष्ट को उपाध्यक्ष व देवेंद्र बिष्ट को महासचिव बनाया गया। तीनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सतीश तिवारी, कोषाध्यक्ष केदार जोशी, विकास साह, सभासद रोहित बिष्ट, नवीन सुतेड़ी, राजेंद्र बोहरा, भुवन जोशी, विद्याधर जोशी, कमल जोशी आदि मौजूद रहे।

Ad
Ad Ad