देहरादून में कमरे में मृत मिला युवक, जांच में जुटी पुलिस
देहरादून। राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के एक कमरे में युवक मृत मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार यह घटना विकासनगर लांघा रोड छरबा में हुई है। जहां गुरूवार को एक युवक कमरे के अंदर मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान दीवान सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी उखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक यहां किराए के कमरे में रह रहा था। जब लोगों ने काफी समय तक युवक का कमरा बंद देखा। तो मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कमरा खुलवाया। कमरे के अंदर जाकर देखा तो युवक मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

