जनपद चम्पावतटनकपुरराजनीति

टनकपुर में कई युवाओं ने ज्वाइन की भाजपा

Ad
ख़बर शेयर करें -

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के टनकपुर कैम्प कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक की अध्यक्षता में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद्र गहतोड़ी का समर्थन करते हुए भाजपा की सदस्यता ली। युवाओं का कहना है कि भाजपा द्वारा समाज को एक सही दिशा प्रदान की जा रही है और युवाओं को भाजपा पर पूर्ण विश्वास है कि भाजपा सदैव राष्ट्रहित मे कार्य करते रहेगी। कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार की नाराजगी को दूर करते हुए पुनः भाजपा में वापसी करवाई। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कपिल उप्रेती, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरव सक्सेना, अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुनेश कुमार, मंडल अध्यक्ष पूरन मेहरा, महामंत्री मुकेश जोशी, मोहन सिंह, मनोज तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, अजित कश्यप, शुभम, रोहित, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड