नवीनतम

यात्रियों को रास्ते में दगा दे रही रोडवेज की खटारा बसें, रास्ते में खराब हुईं पिथौरागढ़ डिपो की तीन बसें

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। रोडवेज की खटारा बसें यात्रियों को आधे रास्ते में दगा रहे रही हैं। बसें लगातार गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही खराब हो रही हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को एक दिन में पिथौरागढ़ रोडवेज की तीन बसें खराब हो गईं।

Ad

जिला मुख्यालय और मानेश्वर के पास पिथौरागढ़ डिपो की बस तकनीकी कारणों से खराब हो गई। सोमवार को 22 यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ डिपो की देहरादून से पिथौरागढ़ जा रही बस टीआरसी क्षेत्र में खराब हो गई। बस चालक शंकर ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के बस खराब हो गई। बस में सवार 20 से अधिक यात्रियों को पिथौरागढ़ डिपो की दूसरी बस से ट्रांसफर किया गया। बताया कि बस के टायरों के पास लगी स्प्रींग टूट गई थी। इससे बस खराब हो गई।

इधर 18 यात्रियों को लेकर टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज की बस मानेश्वर क्षेत्र के पास खराब हो गई। इसके बाद यात्रियों को पीछे से आ रही बस से भेजा गया। बताया कि बस का डीजल पाइप फट गया था। इधर देर शाम पिथौरागढ़ डिपो की बस दिल्ली को जा रही थी। स्वाला क्षेत्र में अचानक बस खराब हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही बस में यात्रियों को ट्रांसफर किया गया। बस यात्रियों से पैक थी।

तीन बसों में खराबी आ गई थी। यात्रियों के लिए अन्य बसों की व्यवस्था कर उन्हें गंतव्य को भेजा। निगम यात्रियों की सुविधा के प्रति गंभीर है। रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड