उत्तराखण्डनवीनतम

सीडीओ के गनर की बंदूक से चली गोली मचीअफरा तफरी

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ जनपद के मुख्य विकास अधिकारी के गनर के बंदूक से गोली चली है। जिससे गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार रात मुख्य विकास अधिकारी के गनर की बंदूक से चली। रात्रि ग्यारह बजे चली गोली से मुन्स्यारी स्थित खलिया स्थित गेस्ट हाउस में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर सायं मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल अपने स्टाफ के साथ मुन्स्यारी पहुंची थीं। सीडीओ रात्रि विश्राम 222 खलिया स्थित केएमवीएन के गेस्ट हाउस में था। खलिया द्वार से पैदल चल कर सीडीओ और उनका स्टाफ रात्रि को केएमवीएन गेस्ट हाउस में पहुंचा। जहां पर रात्रि 11 बजे के आसपास सीडीओ के साथ रहने वाले पुलिस के गनर की बंदूक से गोली चली रात्रि को गोली की आवाज आते ही अफरातफरी मच गई। खबरों के अनुसार पुलिस ने बताया कि गनर की बंदूक से गोली चली है। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही गोली चलने के कारणों का पता चलेगा।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड