टनकपुर

सेवा का अधिकार आयोग के उप सचिव ने किया तहसील व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। सेवा का अधिकार आयोग के उप सचिव सुंदर लाल ने तहसील व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को यहां पहुंचे सुंदर लाल ने सबसे पहले तहसील का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने एसडीएम व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उप सचिव ने राजस्व विभाग के अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील स्तर में बनाए जाने वाले दस्तावेज स्थाई निवास, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं चरित्र प्रमाण पत्र पर लगाए जाने वाले जरूरी दस्तावेज लगाए जाने की बात कही। कहा कि अनावश्यक दस्तावेजों के लिए किसी भी व्यक्ति को परेशान ना किया जाए। उन्होंने दस्तावेजों का रखरखाव उचित तरीके से करने को भी कहा। उन्होंने उप जिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया द्वारा तहसील स्तर पर साफ सफाई के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों व जनता की सहूलियत के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर तहसीलदार खुशबू पांडे, नायब तहसीलदार पिंकी आर्य, राजेंद्र कुमार, भूपेंद्र, धीरज, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे। बाद में उप सचिव ने एसडीएम व अन्य अधिकारियों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र मनिहारगोठ का भी निरीक्षण किया।

Ad
Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड