टनकपुरहादसा

टनकपुर : सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल हुए

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। टनकपुर-खटीमा नेशनल हाईवे पर बाइक सवार तीन युवक जानवर को बचाने के प्रयास में रपट गए। हादसे में घायल एक युवक ने हायर सेंटर रेफर ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। बाइक सवार अन्य दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात खटीमा से टनकपुर लौट रहे बाइक सवार तीन युवक बिचई के पास जानवर को बचाने के प्रयास में रपट गए।हादसे में तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां से दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि हायर सेंटर रेफर किए गए घसियारा मंडी निवासी 18 वर्षीय अजय पुत्र राजू की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो दोनों घसियारा मंडी निवासी यशराज पुत्र रामप्रसाद और बाबू पुत्र श्यामलाल का उपचार जारी है।

Ad Ad
Ad Ad