चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

लोहाघाट के डैंसली में स्थित 132/33 केवी PTCUL उपकेंद्र को किया गया सफलतापूर्वक चार्ज, लो-वोल्टेज से मिलेगी निजात

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘सशक्त उत्तराखंड’ और सीमांत क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में ऊर्जा विभाग को एक और बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री के चम्पावत को एक ‘आदर्श जिला’ बनाने और हर गांव-घर तक निर्बाध बिजली पहुंचाने के संकल्प के अनुरूप, जनपद के क्षेत्रों में बिजली संकट से निजात दिलाने और उपभोक्ताओं को 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लोहाघाट स्थित 132/33 केवी पीटीसीयूएल (PTCUL) उपकेंद्र को पूरी तरह से सफलतापूर्वक चार्ज कर दिया गया है।

विद्युत विभाग द्वारा वर्तमान में 132/33 केवी पीटीसीयूएल उपकेंद्र पिथौरागढ़ से लोहाघाट उपकेंद्र तक विद्युत आपूर्ति स्थानांतरण यानी लाइन परिवर्तन का कार्य भी पूरी कुशलता के साथ संपन्न कर लिया गया है। राज्य सरकार के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के दृष्टिकोण के तहत इस व्यवस्था के लागू होने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इस नए उपकेंद्र के सुचारू होने से जिले के एक बड़े हिस्से को सीधा लाभ मिल रहा है। अब चम्पावत, लोहाघाट, पाटी, देवीधुरा एवं बाराकोट सहित आसपास के तमाम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति के वोल्टेज प्रोफाइल में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।

Ad Ad

सरकार की मंशा के अनुरूप अब इन सभी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पहले से कहीं अधिक विश्वसनीय, मजबूत और गुणवत्तापूर्ण हो जाएगी, जिससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ व्यापारियों, उद्योगों और सरकारी संस्थानों को भी बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से बड़ी राहत मिलेगी। उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के अधिशासी अभियंता विजय सरकारिया ने बताया कि उपकेंद्र को चार्ज करने और लाइन स्थानांतरण का कार्य पूरा होने के बाद पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू कर दी गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में विद्युत विभाग क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है और इस नए उपकेंद्र के संचालन से आने वाले समय में बिजली की उपलब्धता और स्थिरता दोनों में सुधार होगा।

Ad