नववर्ष पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन
टनकपुर/चम्पावत। नव वर्ष के पहले दिन मां पूर्णागिरि धाम में उम्मीद के मुताबिक भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। थर्टी फस्ट एवं नव वर्ष की पावन बेला पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से दर्शनार्थी निजी वाहन, रोडवेज व ट्रेन के माध्यम मां पूर्णागिरी के धाम पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने भैरव मंदिर तक वाहनों से यात्रा के बाद मुख्य मंदिर तक पैदल यात्रा कर मां के दर्शन किए। बाद में उन्होंने नेपाल की ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्धनाथ बाबा के दर्शन भी किए। एक अनुमान के मुताबिक नववर्ष की पूर्व संख्या व नववर्ष पर करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। आज रात 10 बजे तक दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। देर रात तक 80 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है। प्रशासन ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।टनकपुर के एसडीएम मैला मजिस्ट्रेट आकाश जोशी ने बताया कि पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला 31 जनवरी की तड़के चार बजे से शुरू हो गया था। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। बूम चौकी, ठूलीगाड़, भैरव मंदिर, काली मंदिर में पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात की गई है। वाहनों के पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है।
परिवहन विभाग टैक्सी संचालन पर नजर रखे हुए है। ज्यादा किराया वसूलने वाले टैक्सी चालकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बिजली, पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी चाक चौबंद हैं। मुख्य मंदिर प्रभारी उपरीक्षक जितेंद्र बिष्ट ने बताया कि मुख्य मंदिर में भारी भीड़ होने पर यात्रियों को कतार में लगाकर दर्शन करवाए जा रहे हैं।
गुरुवार को सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज बगोरिया ने भैरव मंदिर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि संपूर्ण क्षेत्र में व्यापारियों को खाद्य सामग्री की रेट लिस्ट एवं साफ सफाई के साथ खाद्य सामग्री बेची जाने के निर्देश दिएगए हैं मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि बुधवार की सुबह से गुरूवार की दोपहर तक 50 हजार से कुछ अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बताया कि मंदिर के कपाट गुरुवार रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। मंदिर समिति की ओर से भी साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं वही शांतिपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था एवं पुख्ता इंतजाम आपके साथ श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन कर रहे हैं

