क्राइमनवीनतमनैनीताल

नैनीताल : महिला दोस्त के साथ घूमने आए युवक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। कोटद्वार से नैनीताल घूमने आए युवक की एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक एक महिला दोस्त के साथ घूमने आया था। जिसकी रात में तबीयत खराब हो गई। ऐसे में आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। फिलहाल, पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है।

जानकारी के मुताबिक, एक युवक कोटद्वार से अपनी महिला मित्र के साथ नैनीताल घूमने आया था। जो नैनीताल के एक होटल में रुके। देर रात अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे होटल कर्मचारियों की मदद से बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पुलिस भी तत्काल अस्पताल पहुंची और जानकारी जुटाई। वहीं, पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने बताया कि दोनों उन्हें बताकर बीते दिनों घूमने के लिए नैनीताल गए थे। उधर, युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। जिसके बाद दोनों के परिजन नैनीताल पहुंचे। फिलहाल, पुलिस ने जिला अस्पताल से शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। साथ ही मौत किन कारणों से हुई, इसकी जांच में जुट गई है।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड