जनपद चम्पावतरूस यूक्रेन युद्ध 2022

लोहाघाट के आदित्य सकुशल स्वदेश लौटे, यूक्रेन से रोमानिया होते हुए पहुंचे दिल्ली

ख़बर शेयर करें -
दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने ताऊ शेखरानंद जोशी के साथ आदित्य शर्मा।

चम्पावत। रूस का आक्रमण झेल रहे यूक्रेन में फंसे चम्पावत जनपद के छात्र आदित्य शर्मा सकुशल स्वेदश लौट आए हैं। वे मंगलवार एक मार्च की रात्रि में 11:30 पर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। आदित्य यूक्रेन से रोमानिया होते हुए पहुंचे भारत। एयरपोर्ट पर उनका विदेश मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तराखंड प्रशासन के अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। आदित्य एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली में स्थित अपने शेखरानंद जोशी एवं ताई मीना जोशी के घर पहुंचे। दोनों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया। इधर लोहाघाट में आदित्य के यूक्रेन से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर तहसीलदार गोस्वामी ने उनके घर पहुंच कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने आदित्य के माता-पिता को बधाइ देते हुए हर प्रकार की प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी एवं अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विदेश मंत्रालय उत्तराखंड प्रशासन एवं क्षेत्रीय प्रशासन जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिला मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार का आभार ज्ञापित किया एवं आदित्य के माता पिता को बधाइयां दी।

आदित्य के सकुशल स्वदेश लौटने पर तिलक लगाकर स्वागत करतीं उनकी ताई।
आदित्य के माता पिता को उनके सकुशल दिल्ली पहुंचने की जानकारी देने पहुंचे तहसीलदार गोस्वामी।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड