नवीनतम

हिरासत के बाद प्रियंका गांधी ने शुरू किया सत्याग्रह आंदोलन, कमरे में झाड़ू लगाते आई नजर, यूपी सरकार मृतक किसानों को देगी 45 लाख

ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पुलिस हिरासत के बाद सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया। उन्हें पुलिस लाइन में हिरासत में रखा गया। बाद में वो हिरासत वाले कक्ष में ही झाड़ू लगाकर सफाई करती भी दिखीं। यूपी के लखीमपुर में हिंसा मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है। प्रियंका गांधी रविवार देर रात लखनऊ से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुई थीं, लेकिन उन्हें सीतापुर में ही हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन के पीएसी गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा गया। बाद में वो हिरासत वाले कक्ष में ही झाड़ू लगाकर सफाई करती भी दिखीं। प्रियंका गांधी लखीमपुर में हिंसा के दौरान मारे गए किसानों के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही थीं। उन्होंने अब हिरासत में सत्याग्रह शुरू किया है। उनकी एक ही मांग है कि किसानों से मिले बिना नहीं जाऊंगी। आरोप है कि पुलिस ने प्रियंका गांधी तक कानूनी सहायता नहीं पहुंचने दी।

Ad