अल्मोड़ा : गहरी खाई में गिरी कार एक की मौत अन्य गंभीर
अल्मोड़ा। एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दर्दनाक हादसे से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।


जानकारी के मुताबिक यह भीषण सड़क हादसा बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर कांचुला पुल के पास उस समय घटित हुआ जब एक कार संख्या वाहन संख्या यूके-04-2999 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में जहां कार के परखच्चे उड़ गए वहीं वाहन में सवार कुंदन सिंह बत्याल निवासी नाचनी पिथौरागढ़ की मौत हो गई। बताया गया है कि कुंदन सिंह मुनस्यारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। जबकि दो अन्य सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त कार हल्द्वानी से थल-नाचनी की ओर जा रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को 108 के माध्यम से अल्मोड़ा पहुंचाया जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन की टीम हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

