चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : बाराकोट के ग्राम छुलापे के अनुज पंत ने पास की यूपीएससी परीक्षा, 69वीं रैंक हासिल की

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में चम्पावत जनपद के विकासखंड बाराकोट के ग्राम छुलापे के होनहार युवा अनुज पंत ने शानदार सफलता हासिल की है। अनुज ने अखिल भारतीय स्तर पर 69वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

अनुज पंत के पिता दिनेश चंद्र पंत गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। दो भाइयों में छोटे अनुज बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी, अनुशासित और मेहनती छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की और वहीं रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की। गत वर्ष भी अनुज ने यूपीएससी परीक्षा दी थी, लेकिन वह मामूली अंकों से अंतिम चयन सूची में स्थान बनाने से चूक गए थे। असफलता से निराश न होकर उन्होंने अपनी तैयारी को और मजबूत किया और पूरे समर्पण के साथ दोबारा प्रयास किया। उनकी इसी दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन और अथक परिश्रम का परिणाम है कि इस बार उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 69वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। अनुज की इस उपलब्धि से उनके परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भले ही उनका परिवार वर्तमान में गाजियाबाद में निवास करता हो, लेकिन उनका अपने पैतृक गांव और पूर्वजों की माटी से गहरा लगाव बना हुआ है। जैसे ही अनुज की सफलता की खबर उनके पैतृक गांव छुलापे पहुंची, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

Ad Ad
Ad Ad