लोहाघाट की अनुप्रिया ने तीसरी बार क्रेक की यूपीएससी की परीक्षा, 258वीं रैंक हासिल की
चम्पावत। लोहाघाट की अनुप्रिया राय UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) सिविल सेवा परीक्षा 2025 में भी सफल हुई हैं। उन्होंने 258वीं रैंकिंग हासिल की है। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट पिता मुकुल कुमार राय और फार्मासिस्ट किरण राय की बेटी अनुप्रिया राय ने लगातार तीसरे साल UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी हासिल की है।

इससे पूर्व 2023 में उनका चयन भारतीय डाक सेवा के लिए हुआ था। 2024 में उन्हें 189वीं रैंक मिली। वर्तमान में वे भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी के रूप में प्रशिक्षणरत हैं। चम्पावत के ABC अल्मामैटर पब्लिक स्कूल से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद अनुप्रिया राय ने जवाहर नवोदय विद्यालय, दिल्ली के DPS स्कूल से होते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया। मुख्य परीक्षा में उनका एच्छिक विषय समाज शास्त्र था। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने से पूर्व उन्होंने हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग और SAI (भारतीय खेल प्राधिकरण) में सहायक निदेशक के पद पर भी चयनित हुई। अनुप्रिया कुछ वक्त तक हरियाणा में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के पद पर भी सेवा दे चुकी हैं।


