चंपावतटनकपुरनवीनतमशिक्षा

टनकपुर के अनुज प्रजापति ने बढ़ाया विद्यालय व क्षेत्र का मान

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। नंदा कॉन्वेंट स्कूल टनकपुर के मेधावी छात्र अनुज प्रजापति ने जेईई मेन (बीई/बीटेक) 2026 का पेपर-1 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के साथ ही अनुज अब जेईई एडवांस्ड 2026 में प्रतिस्पर्धा करने के लिए पात्र हो गए हैं।
अनुज प्रजापति ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। विद्यालय परिवार ने भी उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय प्रबंधक जानकी खर्कवाल, प्रधानाचार्य ज्योति चंद सहित समस्त शिक्षकों ने अनुज को हार्दिक बधाई देते हुए आगामी जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Ad Ad