नवीनतम

बुरी खबर # नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश का निधन हुआ

ख़बर शेयर करें -

रविवार को उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन हो गया। वह दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने गई थी। दिल्ली में ही उनका निधन हुआ। नेता प्रतिपक्ष के निधन से समूचे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के अनुसार ब्रेन हेमरेज के कारण हुआ। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन से उत्तराखंड की राजनीति और कांग्रेस को लगा बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ ही पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष के निधन पर शोक जताया है।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड