क्राइमचंपावतनवीनतमबनबसा

बनबसा पुलिस व एसओजी ने 50 ग्राम स्मैक समेत तीन नेपालियों समेत पांच को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। बनबसा पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 50 ग्राम स्मैक के साथ तीन नेपाली नागरिकों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ और ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के संकल्प को साकार करने के लिए चम्पावत की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 1 जून 2026 को टनकपुर की क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण, बनबसा के प्रभारी थानाध्यक्ष और एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शारदा नदी के किनारे चेकिंग के दौरान इन तस्करों को दबोचा।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान राजेश बाल्मीकि (50 वर्ष) व रोहित राणा (20 वर्ष) दोनों निवासी मीना बाजार बनबसा, और नवीन भट्ट (36 वर्ष), महेंद्र डगौरा (22 वर्ष) व भरत सिंह लौहार (37 वर्ष) तीनों निवासी कंचनपुर, महेंद्रनगर (नेपाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक, 3 मोटरसाइकिलें (जिसमें एक नेपाली नंबर की है), 16,200 रुपये की भारतीय मुद्रा, 14,100 रुपये की नेपाली करेंसी और 6 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। थाना बनबसा में आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस कामयाबी को हासिल करने वाली पुलिस टीम में बनबसा एसओ सुरेंद्र कोरंगा, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एएनटीएफ (ANTF) प्रभारी प्रकाश भट्ट, उपनिरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल, एएडीएसआई गणेश बिष्ट, हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी और कांस्टेबल ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार, नासिर हुसैन, उमेश राज व विक्रम बिष्ट शामिल रहे। चम्पावत पुलिस ने साफ किया है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Ad Ad

Ad Ad