चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

लोहाघाट की भावना मुरारी ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। लोहाघाट नगर की होनहार छात्रा भावना मुरारी ने अपनी कड़ी मेहनत से यूजीसी नेट (जेआरएफ) परीक्षा उत्तीर्ण की है। भावना की इस शानदार उपलब्धि पर नगर वासियों ने खुशी जताते हुए शुभकामना दी है। लोहाघाट नगर के प्रमुख व्यापारी व पूर्व व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी और रेखा मुरारी की बेटी भावना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट से प्राप्त की। बीएससी पंतनगर विश्वविद्यालय से प्राप्त की तथा एमएससी चंद्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कानपुर से प्राप्त की। भावना ने दिल्ली के नामी अस्पताल में डायटिशियन की नौकरी करते हुए साथ साथ यूजीसी नेट की तैयारी की। भावना ने अपने पहले ही प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण की।

Ad Ad