चंपावतनवीनतमस्वास्थ

चम्पावत में 19 को होगा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की जनपद शाखा चम्पावत का द्विवार्षिक अधिवेशन 19 जुलाई को जिला चिकित्सालय चम्पावत में आयोजित होगा। अधिवेशन में जिले के फार्मासिस्टों के साथ जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी एवं जिला मंत्री रोशनलाल विश्वकर्मा

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी एवं जिला मंत्री रोशनलाल विश्वकर्मा ने बताया कि अधिवेशन का उद्देश्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट संवर्ग की भूमिका को सशक्त बनाने, संगठनात्मक एकता को मजबूत करने तथा विभिन्न व्यावसायिक और सेवा संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र तिवारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष सुधा कुकरेती, प्रांतीय महामंत्री डॉ. सविता पाण्डेय सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी भी अधिवेशन में सहभागिता करेंगे।

Ad Ad