उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतमहादसा

राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम स्थल बन्नू स्कूल ग्राउंड में वाटरप्रूफ टेंट लगाने के दौरान लोहे का गार्डर गिरने से कांग्रेस नेता अमर मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करने वाले हैं। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में थीं और मंच व टेंट लगाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान क्रेन की सहायता से लगाए जा रहे टेंट का लोहे का गार्डर अचानक अमर मेहता के सिर पर गिर गया।

Ad Ad

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद अमर मेहता को गंभीर अवस्था में सीएमआई अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। हालांकि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों ने अमर मेहता की मौत की पुष्टि कर दी है। उनका पोस्टमार्टम कोरोनेशन अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर है।

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने भी मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर घटना टेंट लगाने के दौरान हुए हादसे के रूप में सामने आई है। कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।