उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ी हलचल, गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत की खराब रहा। पंजाब में कांग्रेस अपनी सरकार नहीं बचा पाई और अन्य राज्यों में कांग्रेस की दुर्गति हुई। ऐसे में पार्टी आला कमान ने सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफे मांगे। इस पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी इस्तीफा दे दिया। गणेश गोदियाल के मुताबिक, प्रदेश में विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था, पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था। आज दिल्ली पंहुच कर जैसे ही यह अवगत हुआ कि अन्य वह सभी राज्यों के जबावदेह पदाधिकारी, जहां चुनावों में आशातीत सफलता नहीं मिली, अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करता रहूंगा।
सोनिया गांधी को भेजे गए त्यागपत्र में गणेश गोदियाल ने कहा कि- जैसे कि अवगत है कि विधानसभा चुनावों में आपके सहयोग तथा प्रदेश नेतृत्व की तमाम कोशिशों के बावजूद भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। अतः प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते इस हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं अपने पर से त्यागपत्र देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करिएगा।

