जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी ने चम्पावत में रोड शो कर किया शक्ति प्रदर्शन, वीडियो देखें

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भाजपा के चम्पावत विधानसभा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी ने आज सोमवार को जिला मुख्यालय में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। खटकना पुल से शुरू हुआ रोड शो मुख्य बाजार, जीआईसी चौक होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के गेट पर पहुंचा। जहां पर ​भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी ने शहीद राहुल रैंसवाल को नमन किया और उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद रोड शो वापस जीआईसी चौक होते हुए मादली से छतार तक निकाला गया। रोड शो में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान वे भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विधायक प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर रहे थे।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड