जनपद चम्पावतटनकपुरबनबसा

भाजपा जिलाध्यक्ष पाठक ने लिया बनबसा क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने आज बनबसा क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित किसानों के साथ उनके खेतों में हुए नुकसान का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष ने ग्रामवासियों के साथ उनके खेतों में जाकर जल भराव की स्थिति को देखा तथा लोगों की समस्याओं से प्रसाशन को मौके से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष द्वारा ग्रामीणों को आशवस्त किया गया कि बरसात से हुए नुकसान का सरकार से बात करके उचित मुवावजा दिलवाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सड़क के किनारे से जल्द ही नाला बनवाया जाएगा। जिससे लोगो के खेतों में जा रहे पानी को सीधे जगबुड़ा में डाला जाएगा। बिना रजिस्ट्री की जमीन वालों भी उचित मुवावजा दिलाने के लिए जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से वार्ता करने की बात कही। मौके पर उपस्थित अधिकारियो से ऐसे लोगों के नाम भी दर्ज करने को कहा। इस मौके पर ग्रामप्रधान महेश मुरारी, जिला महामंत्री दीपक रजवार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बच्चन सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन कुमार, मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, टनकपुर मंडल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, महामंत्री मोहन सिंह, बीसूका उपाध्यक्ष सुभाष थापियाल, किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कापड़ी व तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ad