चंपावतनवीनतमराजनीति

भाजपा ने कैलाश बोहरा को सौंपी मंच तामली की कमान

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भाजपा ने सीमांत मंच तामली मंडल अध्यक्ष पद पर कैलाश बोहरा के नाम की घोषणा की है। भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा ने इसको लेकर पत्र जारी किया है। पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल रावत मंच तामली मंडल के अध्यक्ष थे। उन पर नाबालिक से दुष्कर्म का आरोप लगा है और वह न्यायिक हिरासत में हैं। इसके चलते पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। तब से मंच तामली मंडल अध्यक्ष पद खाली चल रहा था। मंडल अध्यक्ष बनने पर कैलाश बोहरा को तमाम कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।