जनपद चम्पावत

युवाओं के आक्रोश से डरी है भाजपा : हेमेश खर्कवाल

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं के आक्रोश से डरी है। चम्पावत में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भर्ती परीक्षा घोटाले से ध्यान भटका रही है। भर्ती परीक्षा घोटाले के ज्यादातर आरोपी सरकार के नजदीकी होने से लीपापोती की जा रही है। इसी कारण सरकार सीबीआई जांच से कन्नी काट रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को भी पुलिस ने विरोध के अंदेशे मात्र से कांग्रेस के नेताओं को डेढ़ घंटे तक हिरासत में रखा और शुक्रवार को भी कांग्रेस नेताओं पर पुलिस नजर बनाए रही। खर्कवाल ने कहा कि 2017 के गौरा देवी कन्या धन योजना के लाभ से वंचित छात्राओं की आवाज उठाने वालों को भी रोकने की कोशिश की गई। बाद में छात्र-छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल (छात्रा उपाध्यक्ष भावना फर्त्याल, उपाध्यक्ष दिव्या बिष्ट, प्रियंका, ज्योति और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अंकित भट्ट) को पुलिस संरक्षण में ले जाया गया, लेकिन फिर भी उनकी समस्याओं का समाधान होता नहीं दिख रहा।

Ad