उत्तराखण्डक्राइम

महिला होमगार्ड की बहादुरी, टप्पेबाज के पीछे दौड़ तीन मंजिल से किया गिरफ्तार, अधिकारी भी हुए महिला होमगार्ड के बहादुरी के कायल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में रविवार को बाजार में खरीदारी को पहुंची एक महिला के पर्स को टप्पेबाज छीन कर भाग खड़ा हुआ। इसे देख महिला होमगार्ड ने आनन फानन में उसके पीछे दौड़ लगा दी और उसे तीन मंजिले से पकड़ कर थाने ले गई। महिला होमगार्ड की तेजी और साहस को देखते हुए जमकर सराहना की जा रही है। पकड़ा गया टप्पेबाज किच्छा का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला होमगार्ड पुष्पा देवी दोपहर कालाढूंगी चौराहे पर खड़ी अपनी ड्यूटी निभा रही थीं। इसी बीच ऋतु खत्री खोलिया निवासी बिठौरिया नंबर एक ऑटो से उत्तर बाजार में जाने लगी। इस दौरान पर् एक युवक उनका पर्स छीन कर भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद महिला के शोर मचाने पर महिला होमगार्ड ने टप्पेबाज के पीछे दौड़ लगा दी। जहां कुछ दूरी पर आरोपी छत के ऊपर चढ़ गया। जिसके बाद तीन मंजिल से महिला होमगार्ड ने उसको पकड़ लिया। जिसके बाद महिला होमगार्ड टप्पेबाज को थाने ले गई। उप निरीक्षक मंगल सिंह नेगी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी का नाम सलमान पुत्र मुख्तयार है। वह किच्छा का रहने वाला है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चन्द्रा ने महिला होमगार्ड पुष्पा देवी के कार्य की सराहना की है। उनके उत्साहवर्धन के लिए नकद नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। साथ ही कमांडेंट होमगार्ड को भी महिला होमगार्ड पुष्पा देवी के उत्साहवर्धन को लेकर पत्राचार करने की बात कही है। कोतवाली हल्द्वानी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंगल सिंह नेगी ने महिला होमगार्ड पुष्पा देवी के उत्साहवर्धन के लिए नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड