जनपद चम्पावतराजनीति

बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती को लेकर ईमानदारी के साथ काम करने का आह्वान

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। रविवार को भाजपा कार्यालय चम्पावत व लोहाघाट ब्लाक सभागार में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर विधानसभा बैठकों का आयोजन किया गया। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती को लेकर ईमानदारी के साथ काम करें। जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को लाभ मिले।


जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम सभी ने मिलकर संगठन को आगे बढ़ाना है। जिसके लिए मिलजुलकर संगठन हित में कार्य करें। जिला महामंत्री पूरन माहरा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने बैठक का वृत्त लिया। उन्होंने शक्ति केन्द्र संयोजकों व प्रभारियों को शक्ति केन्द्र की मजबूती पर ध्यान देने को कहा। संचालन जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने किया। बैठक में विधानसभा संयोजक रामदत्त जोशी, टीका सिंह, प्रदेश पदाधिकारी हेमा जोशी, सतीश पांडेय, सुभाष बगौली, अभियान के प्रभारी व महामंत्री पूरन माहरा, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, नवीन भट्ट, कमल रावत, तुलसी कुंवर, कमलेश भट्ट, सचिन जोशी, देवेन्द्र पाटनी, जगदीश जोशी, नवीन रसीला, जिला पदाधिकारी कैलाश अधिकारी, मोहित पाठक, निर्मला अधिकारी, राजू बिष्ट, मान बहादुर पाल, संदीप पाठक, सतीश खर्कवाल, मोहन अधिकारी, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, मोर्चे के जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी, अमजद हुसैन, गौरव पांडेय, गोविंद प्रसाद, पूरन बिष्ट सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र विस्तारक, मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड