बनबसा की ईओ प्रियंका भेजी गईं लोहाघाट
ADVERTISEMENTS


टनकपुर। शासन ने पिछले दिनों बड़े स्तर पर नगर पालिका, नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात अधिकारियों के तबादले किए। इसी क्रम में बनबसा नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी पद पर तैनात प्रियंका रैखवाल का स्थानांतरण लोहाघाट कर दिया गया है। बेरीनाग से स्थानांतरण होकर आए राकेश कोटिया अब बनबसा नगर पंचायत के नए अधिशासी अधिकारी होंगे।

