उत्तराखण्डक्राइम

आज हल्द्वानी में दर्ज होगा आईएफएस किशन चंद्र और वन अधिकारियो पर मुकदमा, जानें एडीजी विजिलेंस अमित सिन्हा ने क्या कहा

Ad
ख़बर शेयर करें -

आईएफएस अधिकारी किशन चंद्र्र और वन विभाग के कुछ अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ आज हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज होगा। एडीजी विजिलेंस अमित सिन्हा ने कहा है कि कार्बेट में अवैध पातन समेत तमाम मामलों में शासन से मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मिल गई है। आज हल्द्वानी सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मुकदमा किन धाराओं में दर्ज होगा, यह बात मुकदमा दर्ज होने के बाद ही बताया जा सकता है
एफआईआर विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी में दर्ज होगी। जिसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित कुछ अन्य धाराएं भी लगेंगी। कुछ लोगों को सह अभियुक्त भी बनाने की तैयारी है। विजिलेंस ने दो अगस्त को जांच पूरी कर मुकदमे की अनुमति के लिए सरकार को फाइल भेजी थी। जिस पर सरकार ने भी तेजी दिखाते हुए अनुमति दे दी। विजिलेंस जांच में भ्रष्टाचार, सरकारी धन के दुरुपयोग और अवैध निर्माण सहित कई आरोप सही पाए गए हैं। अब मुकदमे के बाद इसकी विस्तृत जांच होगी। निदेशक विजिलेंस अमित सिन्हा ने अनुमति मिलने की पुष्टि की है।

Ad

क्या है मामला
कार्बेट के पाखरो में करीब 105 हेक्टेयर में टाइगर सफारी बननी है। जिसमें पिछले साल लगभग सारा काम हो गया, लेकिन बाद में इसमें बिना अनुमति और वित्तीय स्वीकृति के सरकारी धन के खर्च का आरोप लगा। शासन ने इसे गंभीर भ्रष्टाचार और आपराधिक कृत्य मानते हुए इसकी जांच विजिलेंस को सौंप दी थी।

Ad