चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : 21 वर्षीय तनुजा बिष्ट बनीं शक्तिपुर बुंगा की ग्राम प्रधान, युवा सोच के साथ करेंगी विकास

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत शक्तिपुर बुंगा से 21 वर्षीय तनुजा बिष्ट ग्राम प्रधान बनीं हैं। उन्होंने हाल में ही बीएससी की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने कहा कि वह युवा सोच के साथ गांव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए वह चुनावी समर में आई हैं। महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही उनके स्वावलंबन व उनके उत्थान के लिए भी कार्य करेंगी। तनुजा आन सिंह बिष्ट की पुत्री हैं। आन सिंह भाजपा के शक्तिकेंद्र प्रमुख हैं। साथ ही अपना छोटा मोटा कारोबार भी चलाते हैं।

Ad