चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

चम्पावत जिले में अतिथि शिक्षकों ने शुरू किया आंदोलन, गैर शैक्षणिक कार्य करने से कर दिया साफ मना

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। प्रदेश संगठन के आह्वान पर शुक्रवार 01 अगस्त से प्रदेश भर में अतिथि शिक्षकों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू हो गया है। चम्पावत जिले में भी अतिथि शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर के नेतृत्व में जिले भर के समस्त अतिथि शिक्षकों ने आंदोलन की शुरुवात कर दी है। जनपद के समस्त अतिथि शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में पत्र देकर गैर शैक्षणिक कार्य करने से साफ मना कर दिया है।

जिलाध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया है कि चम्पावत जिले के दुर्गम व अति दुर्गम क्षेत्र में सैकड़ो अतिथि शिक्षक तैनात हैं, जो पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। सरकार है कि उनकी सुध ही नहीं ले रही है। वे अपनी मांगों को शासन प्रशासन के समक्ष कई बार उठा चुके हैं, उनकी सूनी ही नहीं जा रही है। ऊपर से उनका जनवरी व जून का मानदेय काट लिया गया है। इतना ही नहीं शिक्षा निदेशक की ओर से पितृत्व व बाल्य देखभाल अवकाश भी समाप्त कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष कुंवर ने बताया अतिथि शिक्षक उत्पीड़न से परेशान होकर आंदोलन की राह में जाने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा अतिथि शिक्षक कोई भी गैर शैक्षणिक कार्य नहीं करेंगे तथा प्रदेश संगठन के निर्देश पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। अतिथि शिक्षकों के इस आंदोलन से छात्र-छात्राओं व विभाग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Ad Ad
Ad Ad