जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत: भाजपा नेता के खाते में गलती से आ गए 8.50 लाख रुपये, पुलिस ने खाता किया होल्ड, नहीं निकाल पा रहा है पैसा, पुलिस के चक्कर लगाने को मजबूर

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भाजपा खेतीखान मंडल के महामंत्री व ग्राम बयालबुंगा निवासी विजय सिंह देउपा आजकल अपने ही बैंक खाते से रकम निकालने के लिए भटकने को मजबूर हैं। वे कई दिनों से पुलिस के चक्कर लगाने को भी मजबूर हो रहे हैं। वजह ये है कि पुलिस ने उनका खाता होल्ड कराया है। उनके खाते में किसी ने गलती से 8.50 लाख रुपये जमा कराए हैं। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है।

Ad

भाजपा नेता विजय सिंह देउपा ने बताया कि बीते 17 मार्च को उनके एसबीआई खेतीखान के बैंक खाते में कहीं से गलत तरीके से लगभग 8.50 लाख रुपए आए की रकम आ गई। जिसके बाद रकम स्वामी के द्वारा की गई ऑनलाइन शिकायत के बाद लोहाघाट पुलिस ने उनके खाते को होल्ड करवा दिया है। विजय सिंह ने बताया कि वे कहीं पर भी ऑनलाइन पेमेंट कर रहे थे, उनके खाते में शून्य बैलेंस दिखा रहा था। एटीएम से भी रकम नहीं निकल रही थी। इसकी जानकारी करने जब वे 21 मार्च को बैंक गए तो उन्हें खाता होल्ड होने की जानकारी देते हुए लोहाघाट थाने से संपर्क करने को कहा गया। विजय सिंह ने बताया कि वे बीते 3 दिनों से लोहाघाट थाने के चक्कर लगा रहे हैं, पर अभी तक पुलिस जमा रकम की जानकारी तक नहीं जुटा पाई है। उन्होंने पुलिस से उनके खाते में आई रकम के संबंध में जल्द पता कर उचित कार्यवाही करते हुए उनके खाते पर लगी पाबंदी हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि खाते से रकम न निकाल पाने के चलते उन्हें तमाम दिक्कतें पेश आ रही हैं। एसपी चम्पावत ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में आया है, वे जल्द मामले की जांच करवा कर पीड़ित को राहत पहुंचाएंगे। वहीं मामले की जांच एसआई कुंदन सिंह बोरा द्वारा की जा रही है। फिलहाल वे किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं।

Ad