चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

चम्पावत : एबीसी अल्मा मैटर स्कूल के विद्यार्थियों ने फिर लहराया परचम, 27 विद्यार्थियों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ख़बर शेयर करें -

13 छात्र-छात्राओं ने पांचवीं और 14 छात्र-छात्राओं ने आठवीं की प्रवेश परीक्षा पास की

छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग देता है विद्यालय प्रबंधनः डॉ. मदन सिंह महर

Ad Ad

चम्पावत। जीआईसी रोड पर स्थित एबीसी अल्मा मैटर स्कूल के छात्र छात्राओं ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया है। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट डॉ. मदन सिंह महर ने बताया कि स्कूल के 27 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा पास की है। इनमें से 13 छात्र-छात्राओं ने पांचवीं और 14 छात्र-छात्राओं ने आठवीं की प्रवेश परीक्षा पास की है। डॉ. महर ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन छात्र-छात्राओं को इन परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग देता है। जिसके चलते इन बच्चों ने शानदार उपलब्धि प्राप्त की है। इस बेहतरीन कामयाबी पर प्रधानाचार्या लक्ष्मी तड़ागी, मदन पांडेय, शुभम भंडारी, विजय, ज्योत्सना, एकता अरोरा, महिमा, प्रियंका आदि ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।

इन छात्र-छात्राओं ने पास की प्रवेश परीक्षा…

सपना जोशी, समृद्ध भंडारी, लक्षिता पांडेय, प्रांजल भट्ट, राहुल पांडेय, गुंजन अधिकारी, यश राय, विग्रेश मतांग, आरोही गोस्वामी, शौर्य ओझा, दिव्यांशु गोस्वामी, रविराज सिंह अधिकारी, वन्या पुरोहित, अंबर गुप्ता, पारस सिंह बोहरा, रोहित बोहरा, सूर्यांस भट्ट, प्रियांशी बोहरा, ऋषभ जोशी, आरध्या विश्वकर्मा, रेखा भट्ट, रूद्रांश जोशी, देवाज्ञा रावल, इश्किा महर, साहनी आर्य, शिवांसी रावल और सूर्यांश चंद राजन।