चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों के लिए नियुक्त हुए प्रशासक

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। ग्राम पंचायत के सामान्य निर्वाचन- 2019 के उपरांत जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायत की प्रथम बैठक दिनांक 28 नवंबर 2019 को संपादित होने के फलस्वरुप ग्राम पंचायत का कार्यकाल उनकी प्रथम बैठक की तिथि से 5 वर्ष की अवधि 28 नवंबर 2024 (गुरुवार) को समाप्त हो गया है। उत्तराखंड राज्य में ग्राम पंचायतों की सामान्य निर्वाचन उनके कार्यकाल के अवसान से पूर्व अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण कराया जाना साध्य नहीं है।

इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा ग्राम पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने पर ग्राम पंचायत में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि अथवा नए ग्राम पंचायत के गठन तक जो भी पहले हो, से 6 माह से अनाधिक अवधि के लिए शासनादेश में विहित पर प्रावधानों के अंतर्गत विकासखंडों में कार्यरत सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को संबंधित विकासखंडों कि ग्राम पंचायत के कार्यकाल समाप्त होने की तिथि 28 नवंबर 2024 से प्रशासक नियुक्त किया गया है।

उन्होंने विकासखंड चम्पावत में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शबनम कुरैशी (7900898169) को प्रशासक नियुक्त किया है। इस के अतिरिक्त लोहाघाट विकासखंड सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) में जनार्दन ओली (9759043622), विकासखंड पाटी में प्रेम प्रकाश (7409705126) तथा विकासखंड बाराकोट में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भुवन चंद्र पांडेय (9759886550) को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने बताया कि उपरोक्त नियुक्त किए गए प्रशासक द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत का कार्यभार निर्वाचित पंचायत के कार्यकाल के समाप्ति पर तत्काल ग्रहण कर लिया जाएगा तथा संबंधित नियुक्त किए गए प्रशासक द्वारा सामान्य कार्यों का ही निर्वाह किया जाएगा तथा नीतिगत निर्णय नहीं लिए जाएंगे।

जनपद की क्षेत्र पंचायतों के लिए नियुक्त हुए प्रशासक

क्षेत्र पंचायतों के सामान्य निर्वाचन- 2019 के उपरांत जनपद की क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक दिनांक 30 नवंबर 2019 को संपादित होने के फलस्वरुप क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल उनकी प्रथम बैठक की तिथि से 5 वर्ष की अवधि 30 नवंबर 2024 (शनिवार) को समाप्त हो जाएगा। उत्तराखंड राज्य में क्षेत्र पंचायतों के सामान्य निर्वाचन उनके कार्यकाल के अवसान से पूर्व अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण कराया जाना साध्य नहीं है।

उपरोक्त के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा चंपावत क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने पर क्षेत्र पंचायतों में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि अथवा नए क्षेत्र पंचायतों के गठन तक जो भी पहले हो, से 6 माह से अनाधिक अवधि के लिए शासनादेश में विहित पर प्रावधानों के अंतर्गत उप जिलाधिकारियों को क्षेत्र पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने की तिथि 30 नवंबर 2024 से प्रशासक नियुक्त किया गया है।
उन्होंने क्षेत्र पंचायत चम्पावत हेतु उप जिलाधिकारी चंपावत सौरभ असवाल को प्रशासक नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त उप जिलाधिकारी लोहाघाट रिंकु बिष्ट को क्षेत्र पंचायत लोहाघाट का उप जिलाधिकारी पाटी नितेश डांगर को क्षेत्र पंचायत पाटी का तथा क्षेत्र पंचायत बाराकोट के लिए उप जिलाधिकारी लोहाघाट रिंकु बिष्ट को प्रशासक नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने बताया कि उपरोक्त नियुक्त किए गए प्रशासको द्वारा संबंधित क्षेत्र पंचायत का कार्यभार निर्वाचित पंचायत के कार्यकाल के समाप्ति पर तत्काल ग्रहण कर लिया जाएगा तथा संबंधित नियुक्त किए गए प्रशासक द्वारा सामान्य कार्यों का ही निर्वाहन किया जाएगा तथा नीतिगत निर्णय नहीं लिए जाएंगे।

Ad