चम्पावत : बंतोली की कुसुम ने नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की, ऑल इंडिया पांचवी रैंक हासिल की
चम्पावत। चम्पावत जनपद के विकास खंड बाराकोट के ग्राम बंतोली निवासी होनहार छात्रा कुसुम फर्त्याल ने नेट जेआरएफ परीक्षा में 99.98% अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। इसी के साथ ही उन्होंने परीक्षा में ऑल इंडिया पांचवी रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि से कुसुम ने परिवार के साथ साथ जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुसुम बंतोली के पूर्व प्रधान भवान सिंह फर्त्याल व धनी देवी कि बेटी है। कुसुम ने अपनी शानदार सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। कुसुम की शानदार सफलता पर जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल सहित समस्त क्षेत्र वासियों जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

