चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमलोहाघाट / आस-पास

चम्पावत : भव्य कलश यात्रा के साथ बाराकोट का लड़ीधूरा महोत्सव शुरू

ख़बर शेयर करें -

बाराकोट/चम्पावत। बाराकोट के प्रसिद्ध छह दिनी लड़ीधूरा महोत्सव का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया है। इस दौरान कई स्थानों से आईं सैकड़ों महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं।

रामलीला मंच में पंडित खिलानंद जोशी ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मुख्य यजमान कृष्णा अधिकारी, ममता अधिकारी, पूजा सामंत और योगेश सामंत रहे। लड़ीधुरा शैक्षिक और सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी के दिशा निर्देशन में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों के साथ रामलीला मंच से लड़ीधुरा मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली। यहां पर महोत्सव समिति के सदस्यों ने पूजा-अर्चना की। कलश यात्रा के साथ कुमाऊं के प्रसिद्ध भीमराम एंड पार्टी छलिया नर्तक अपने करतब दिखाते चल रहे थे।

अध्यक्ष जोशी ने बताया कि छह दिनी महोत्सव में 17 अक्तूबर को मुख्य मेला आयोजित होगा। इस दिन बाराकोट और काकड़ ग्राम सभा से मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्राएं निकलेंगी। जोशी ने बताया कि महोत्सव में उत्तराखंड के साथ पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल से सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे। संचालन प्रदीप सिंह ढेक ने किया। इस मौके पर मुख्य पुरोहित सतीश पांडेय, लोकमान सिंह अधिकारी, नवीन चंद्र जोशी, राजू अधिकारी, नंदा बल्लभ बगौली, किशोर जोशी, दुर्गेश जोशी, योगेश जोशी आदि मौजूद रहे।