क्राइमचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत: वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत जिले में वन्यजीव तस्करी के विरुद्ध प्रशासन ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार, 18 अप्रैल को एसओजी (SOG), पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने रीठा साहिब क्षेत्र से एक युवक को गुलदार की खाल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसडीओ वन विभाग, नेहा चौधरी ने बताया कि रीठा साहिब थाना क्षेत्र में एसओजी, पुलिस और वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान टीम ने भिंगराड़ा वन क्षेत्र के अंतर्गत चैड़ामेहता लीसा डिपो के पास आरोपी दीपक सिंह बोहरा (28 वर्ष), निवासी ग्राम गागरी, पो.ओ. चैड़ामेहता, रीठा साहिब को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से गुलदार की खाल बरामद हुई। जिसकी लंबाई 120 सेंटीमीटर थी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इस खाल को बेचने के इरादे से लोहाघाट ले जा रहा था।
वन क्षेत्राधिकारी भिंगराड़ा ने जानकारी दी कि बरामद खाल को नियमानुसार मौके पर ही सील कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि इस तस्करी के तार और किन लोगों से जुड़े हैं और क्या यह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है। पुलिस टीम में SI कमलेश भट्ट SOG प्रभारी, अ0उ0नि0 भुवन पाण्डये- थाना रीठा, हे0का0 ललित श्रीवास्तव, हे0का0 तपेन्द्र जोशी, का०ललित चौधरी, का0 राजकुमार, का0 सूरज कुमार, का0 नासिर हुसैन, उ0नि0 नीरज बिष्ट, उ0नि0 अर्जून सिंह, का0 दीपक शामिल रहे।

Ad Ad
Ad Ad