जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

चम्पावत # भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक ने कहा विधायक प्रमाण सहित शिकायत दर्ज कराएंगे तो भीतरघातियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

निवर्तमान विधायक व चम्पावत से भाजपा के प्रत्याशी द्वारा भाजपा संगठन पर चुनाव में भीतरघात का आरोप लगाए जाने से भाजपा संगठन में खलबली मच गई है। विधायक के आरोपों के बीच भाजपा के जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने कहा है कि विधायक कैलाश गहतोड़ी को अगर लगता है कि उनके साथ भीतरघात हुआ है तो वे प्रमाण सहित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। भीतरघात करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चम्पावत जिले की दोनों सीटों पर भाजपा संगठन ने पूरी ताकत से प्रत्याशियों का चुनाव लड़ाया है और चम्पावत की दोनों सीटें भाजपा जीत रही है।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड