जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

चम्पावत # भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिए सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार के टिप्स

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी जनपद चम्पावत की सोशल मीडिया की जिला कार्यशाला में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया शेखर वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सोशल मीडिया प्रभारी अक्षत अग्रवाल द्वारा की गई। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम का पाठ से हुआ। जिसके बाद अक्षत अग्रवाल ने प्रदेश प्रभारी का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। शेखर वर्मा ने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहित की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा पूरे प्रदेश में जनता के बीच जो भ्रम एवं नकारात्मक सोच फैलाई जा रही है, उसका भी सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्षी नेताओं को करारा जवाब दिया जाए। वर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर सोशल मीडिया के माध्यम से चुनावी बिगुल बजाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला
सह सोशल मीडिया प्रभारी बलवंत गिरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक सुभाष बगौली, चम्पावत ग्रमीण मंडल सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश कांडपाल, पाटी मंडल सोशल मीडिया प्रभारी प्रविन पाटनी, महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती फर्त्याल, लोहाघाट मंडल महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी पूजा अधिकारी, लोहाघाट मंडल किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष मदन कुमार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहित गड़कोटी, भाजयुमो टनकपुर नगर अध्यक्ष कपिल उप्रेती, भाजयुमो कार्यकर्ता सूरज बोहरा आदि उपस्थित रहे।

Ad