चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सुंदर सिंह नेगी का निधन हुआ

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। ग्राम प्रधान संगठन के चम्पावत ब्लॉक के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त राजस्व उप निरीक्षक सुंदर सिंह नेगी का निधन हो गया। नेगी निकटवर्ती ग्राम पंचायत डड़ा बिष्ट के प्रधान थे। मौत की वजह हृदयगति रुकना बताया जा रहा है। 65 वर्षीय नेगी सेवाकाल के बाद सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे और 2019 में ग्राम प्रधान बने। वे अपने पीछे भापूरा परिवार छोड़ गए हैं। डिप्टेश्वर श्मशान घाट में आज शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम प्रधान नेगी के निधन पर सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शोक जताया है। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज तड़ागी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह सामंत, भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, महेश चौड़ाकोटी सहित तमाम लोगों ने सुंदर सिंह नेगी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Ad
सुंदर सिंह नेगी व रिंकू प्रजापति। फाइल फोटो

मोटर मैकेनिक रिंकू की मौत

चम्पावत। चम्पावत के बालाजी मोटर्स के स्वामी रिंकू प्रजापति की एकाएक तबीयत बिगडने से मौत हो गई। वे 40 वर्ष के थे। प्लेटलेट्स गिरने से चम्पावत से उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया। जहां बरेली जिले के भोजीपुरा अस्पताल में उनकी मौत हो गई। वे मूल रूप से खटीमा के रहने वाले थे। निधन पर क्षेत्रीय लोगों ने शोक जताया है।

Ad Ad